पालक पराठा रेसिपी
Palak paratha recipe in hindi- पालक के पराठे रेसिपी बनाने में बहुत ही आसान है और पालक के पराठे हेल्दी भी होते है क्योकि पालक में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन k होता है, जो हमारे शरीर लिए बहुत उपयोगी है।
अगर आप चाहते हो की आप के दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पालक के पराठे को सुबह के नाश्ते के रूप में ले क्योकि पालक पराठा हेल्थी भी होता है और आपके के दिन की शुरुआत एनर्जेटिक रहेगी।
परन्तु कई बार बच्चे पालक से दुरी बनाये रखते है उन्हें पालक खाना पसंद नहीं होता है और कही बार घर में बड़े लोगो को भी पालक पसंद नहीं होता ऐसे में घर के सभी सदस्यों को आवश्यक पोषक तत्व मिल सके पालक के पराठे अच्छा विकल्प है क्योकि पालक के पराठे की यह रेसिपी खाने में स्वादिष्ट भी है और घर सारे सदस्य पसंद भी करेंगे।
इस पालक पराठे की रेसिपी को आप बहुत ही कम समय में और आसानी से बना सकते हो। तो चलिए आगे जानते है पालक पराठा रेसिपी हिंदी में, पालक पराठा कैसे बनाते है (palak paratha kaise banta hai)।

Palak paratha recipe in hindi(पालक पराठा रेसिपी)
Palak paratha recipe in hindi, पालक पराठा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है जो गहु का आटा, पालक तथा इंडियन मसाले मिलाकर बनाते है। पालक पराठा बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की आवश्यक नहीं पड़ती और आप इस हेअल्थी पालक पराठा रेसिपी को घर में उपश्थित मसाले और सामग्री से आसानी से बहुत ही कम समय में बनाकर तैयार कर देंगे तो चलिए आगे जानते है, पालक का पराठा रेसिपी इन हिंदी(palak ka paratha recipe in hindi) , पालक के पराठे बनाने की सामग्री, और पालक पराठा कैसे बनता है palak paratha kaise banta hai आगे जानेंगे।
पालक पराठा बनाने की सामग्री
Palak paratha banane ki samgree
- गेहु का आटा – 2 कप (500 ग्राम)
- पालक – 1 कप कटा हुआ (150 ग्राम)
- अदरक – ½ चमच कटी हुई
- लहसून – 4 कली
- हरी मिर्च – 2 कटी हुई
- जीरा – ½ चमच
- हरा धनिया – 2 चमच कटा हुआ
- तेल – 4 चमच (सेकने के लिए)
- नमक – 1 चमच (स्वादानुसार)
- घी/बटर – परोसने के लिए
पालक पराठा बनाने की विधि
Palak paratha banane ki vidhi | Palak paratha recipe in hindi | palak ka paratha recipe in hindi | पालक पराठा रेसिपी | पालक पराठा रेसिपी इन हिंदी
- सबसे पहले पालक की डंडिया को काट के हटकर साफ कर ले। अब पालक को साफ पानी से धो दे।
- धनिये को भी साफ पानी से धो दे, लहसून, अदरक, हरी मिर्च को मोठे टुकड़ो में काट ले।
- अब मिक्सी जार में हरा पालक, धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसून, जीरा आदि को डालकर पेस्ट या प्यूरी बना दे ध्यान रहे पेस्ट बनाने समय पानी नहीं डाले।
- अब एक बर्तन या परात में गेहू का आटा छान ले, 2 चमच तेल, नमक स्वादानुसार, और पालक की प्यूरी डाले और आटे को अच्छे से मिला दे। अगर आवश्यकता पड़े तो थोड़ा पानी डाले और पराठे के आटे को अच्छे से गूथ ले ।
- अब गुथे हुए पराठे के लोद पर एक चमच तेल डाले और हाथो की सहायता से सतह चिकनी कर दे।
- आटे को साफ़ कपडे से ढककर 15-20 मिनट के लिए एक तरफ सेट होने के लिए रख दे।
- अब पराठे के आटे की रोटी से हल्की बड़ी साइज की 8-10 गोल लोई बना दे।
- अब तवे को गर्म करने के लिए मध्यम आंच पर चढ़ाये।
- लोई ले और सूखे आटे में लपेटकर चकले के ऊपर रखे। बेलन की सहायता से लगभग 6 इंच व्यास जितना गोल बेल दे और पराठे को रोटी की तुलना में हल्का मोटा रखे।
- पराठे को गर्म तवे पर रखे और दोनों साइड से हल्का सुनहरा भूरा रंग दिखने तक सेके, जैसे ही पराठे पर हल्का कलर आ जाये फिर एक चमच तेल डाले और दोनों साइड से अच्छे से सेक ले।
- ऐसे ही सारे पराठे सीख ले।
- गर्म पराठे पर बटर या घी लगाए और चटनी, अचार, दही के साथ गर्मागर्म परोसे।
पालक पराठा बनाने के सुझाव और बदलाव
- पालक पराठा बनाने के लिए आप पालक को पेस्ट बनाने की जगह बारीक़ काट कर भी काम में ले सकते है।
- अगर आप ज्यादा पराठे बना रहे है तो पहले सारे पराठो को बिना तेल के रोटी की तरह सेक सेक ले उसके बाद तेल या घी लगाकर एक साथ या जितने परोसने हो उतने सेक ले इससे टाइम भी बचेगा और आप गर्मागर्म सर्व कर सकते है।
- पालक पराठे की प्यूरी में प्याज की डाल सकते है।
- बचो को पालक या हरी सब्जिया पसंद नहीं आती लेकिन पालक पराठा में थोड़ा पनीर डाल दे बच्चे अवश्य पसंद करेंगे।
- अगर आप चटपटा तीखा बनाना चाहते है तो हरी मिर्च बढ़ा ले और आप लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हो।
- कैसे लगी आपको पालक के पराठे बनाने की विधि और रेसिपी अपना सुझाव हमे जरूर बताये। धन्यवाद!
2 thoughts on “पालक पराठा रेसिपी हिंदी में – (पालक पराठा)Palak paratha recipe in hindi”